RPSC Revised Exam Calendar 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। प्रशासनिक कारणों से आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव किया है।

पहले यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 6 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं, आरएएस भर्ती के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए भी संभावित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। आयोग के मुताबिक, RAS Mains Exam का आयोजन 1 और 2 मई 2027 को प्रस्तावित है।
अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में भी बदलाव
RPSC के सचिव रामनिवास मेहता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल आरएएस प्रारंभिक परीक्षा ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। आयोग ने बताया कि यह फैसला प्रशासनिक और व्यवस्थागत कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि परीक्षाएं सुचारू और निष्पक्ष ढंग से आयोजित की जा सकें।
प्राध्यापक-विशेष शिक्षा परीक्षा भी आगे बढ़ी
संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत आयोजित होने वाली प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2026 की तारीख भी बदल दी गई है। पहले यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन अब आरएएस प्रीलिम्स होने के कारण इसे 8 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा, सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
विस्तृत शेड्यूल जल्द होगा जारी
आयोग ने कहा है कि सभी परीक्षाओं का विषयवार कार्यक्रम, परीक्षा की शिफ्ट और प्रवेश पत्र तय समय पर RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: भारत ने 67 गेंद बाकी रहते जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
- ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे ADM सीबी प्रसाद
- हथियार के साथ रील बनाना पड़ा भारी, अस्पताल से सीधे जेल पहुंची युवती, कट्टा लहराकर सोशल मीडिया पर फैलाई दहशत
- भारत में ग्लोबल रिलीज से पहले आएगी ‘Avengers: Doomsday’, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: भारी लापरवाही पर LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड, आखिर क्या थी वो बड़ी चूक?
