‘कॉलेज’ एक ऐसा शब्द है जो शायद ही किसी से छिपा हो, जिसका सीधा अर्थ होता है महाविद्यालय. महाविद्यालय का नाम आते ही मन बोल उठता है शिक्षा का मंदिर, पर कोलकाता के एक प्रतिष्ठित सुरेंद्रनाथ कॉलेज में इसका अर्थ कुछ और ही सुनने और देखने को मिल रहा है. इस प्रतिष्ठित शिक्षा के मंदिर में छात्रसंघ कक्ष से मिला है 1 करोड़ रुपये, 2 एयर कन्डिशन बेडरूम, शराब की बोतलें, कंडोम के पैकेट और साथ ही एक रिवॉल्वर भी बरामद होता है जिससे इस कॉलेज की गरिमा में चार चांद लगा देता है. जिस कक्ष से ये सब बरामद हुआ है वो लगभग एक साल से बंद था.

भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. BJP इसे दाखिला घोटाले और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए ईडी जांच की मांग की है.

सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल कोलकाता का सुरेंद्रनाथ कॉलेज एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गया है. यहां एक कॉलेज के छात्रसंघ कक्ष से करीबन एक करोड़ रुपए कैश से भरे दो बॉक्स मिले है. अधिकतर कैश में दीमक लगी हुई है. सुरेंद्रनाथ कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इसके लिए BJP ने पूर्णरूप से TMC को जिम्मेदार ठहराया है.

कोलकाता के कॉलेज में मिला 1 करोड़ कैश, बंदूक और कंडोम! छात्र संघ कक्ष के  अंदर का नजारा देख दंग रह गए अधिकारी

आपको बताते चले कि साउथ कोलकत्ता लॉ कॉलेज के स्टूडेंट विंग के कमरे में पिछले साल जून में एक 24 वर्षीय छात्रा का गैंगरेप हुआ था. जिसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश टीएमसी सरकार को मिला कि कॉलेजों में स्टूडेंट विंग के कमरे बंद कर दिए जाएं. और इसी कड़ी में कोलकाता के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सुरेंद्र नाथ कॉलेज के स्टूडेंट विंग के कमरे को बंद कर दिया गया था. 

राज्य सरकार द्वारा कॉलेजों में छात्रसंघ निधि के खर्च का लेखा-जोखा जांचने के निर्देश दिए गए. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को एक वर्ष से बंद छात्रसंघ कक्ष को भी साफ-सफाई के इरादे से खोला. फिर रूम से चौंकाने वाले खुलासे सामने आते गए. पुरानी लकड़ी की अलमारी से दो बड़े बक्से में 100 और 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं. कॉलेज प्रशासन के अनुसार नकदी की कुल राशि करीब एक करोड़ रुपये है.

कोलकाता के कॉलेज में मिले 1 करोड़ कैश, बंदूक और कंडोम, बंगाल में गरमाई  सियासत - Rs 1 crore cash bedrooms gun condoms in Kolkata Surendranath  College lclnt - AajTak

भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह पैसा कॉलेज में दाखिले के दौरान होने वाली कथित अनियमितताओं और अवैध वसूली से जुड़ा हो सकता है. वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि कॉलेज प्रशासन के अनुसार इन कमरों का उपयोग तृणमूल के प्रभावशाली नेता देवाशीष बंद्योपाध्याय उर्फ “कानकाटा देबू” और उनके पुत्र शिवाशीष द्वारा किया जाता था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m