कोटकपूरा: एक निजी स्कूल के संचालक से 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गांव हरीनौ के दो सैन्यकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. थाना सिटी पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कनाडा में रहने वाले अपने गांव के एक युवक के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
पुलिस ने कनाडा में रहने वाले तीसरे साथी को भी इस मामले में नामजद किया है. एसपी जसमीत सिंह ने जानकारी दी कि कोटकपूरा में निजी स्कूल चलाने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 70 लाख रुपये की मांग की है.

जांच के बाद गांव हरीनौ के रहने वाले गुरचरण सिंह लक्खा और बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जहां गुरचरण सिंह पंचकूला में और बिलाल अहमद झांसी में तैनात हैं.
- Bengal BJP Candidates 2026 List: बंगाल में BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
- CG Suicide News : उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, छुट्टी से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम
- ‘मोनालिसा सेफ नहीं है’, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने जताई अनहोनी की आशंका, SC वकील नाजिया इलाही बोलीं- लव जिहाद को लेकर लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
- CG Breaking : वाहन चेकिंग के दौरान कार से 75 लाख कैश जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
- Kumbh Mela 2027 : सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और सीवरेज प्रबंधन के कार्यों पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

