अजयारविन्द नामदेव, शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपना तीन दिवसीय शहडोल प्रवास पूर्ण कर देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना हो गए। आदिवासी अंचल शहडोल में उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। रेलवे स्टेशन से लेकर पांडवनगर स्थित कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
READ MORE: Rajya Sabha Chunav 2026: एमपी की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग, कौन मारेगा बाजी ? बीजेपी-कांग्रेस में इन नामों की चर्चा
प्रवास के दौरान डॉ. भागवत ने संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में सहभागिता की, स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया तथा संगठन के विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। दौरे के अंतिम दिन वे देर रात शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में उन्हें सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए विदा किया गया। उनके आगमन और प्रस्थान दोनों अवसरों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध देखने को मिले। स्टेशन परिसर में आम यात्रियों की आवाजाही भी नियंत्रित रखी गई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

