रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर राहत की खबर है। रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती रूपी सोरेन की सेहत में अब सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ब्लड जांच रिपोर्ट की होगी समीक्षा

अस्पताल संचालक डॉ. नितेश प्रिया के अनुसार, सोमवार को रूपी सोरेन की ब्लड जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। यदि रिपोर्ट संतोषजनक रहती है और स्वास्थ्य में सुधार इसी तरह जारी रहा, तो उन्हें मंगलवार तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। फिलहाल उनका इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

रूपी सोरेन को कुछ दिन पहले सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह इलाज के बाद रांची लौटी थीं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।