Russia attack on Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर हमला और तेज कर दिया है। रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। पिछले 24 घंटे में यूक्रेन में रूस पर कई बार ताबड़तोल हमला किया है। राजधानी कीव में ही 28 जगह धमाके हुए हैं। मलों में सैन्य ठिकानों, ड्रोन निर्माण केंद्रों, एयरफील्ड नेटवर्क और ईंधन भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। हमलों में कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर है। हमलों की गंभीरता को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपनी आयरलैंड यात्रा बीच में ही छोड़कर तुरंत कीव लौट आए हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसकी सेना ने राजधानी कीव समेत कई इलाकों में हाई-प्रिसिजन मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। ओडेशा में स्थित एक ड्रोन कॉम्पलेक्स को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया। रूस के मुताबिक इसी केंद्र में तैयार किए जा रहे ड्रोन का इस्तेमाल उसकी ऑयल रिफाइनरियों और दूसरे अहम ठिकानों पर हमलों के लिए किया जा रहा था।
यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले 24 घंटों के दौरान कई बड़े धमाके हुए। रिपोर्टों के मुताबिक, शहर में 28 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 38 लोग घायल हुए है। यूक्रेन में कई जगह लगे स्टारलिंक टर्मिनलों को भी निशाना बनाया गया. रूस का दावा है कि इन टर्मिनलों के जरिए यूक्रेनी ड्रोन को सैटेलाइट और इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे वे रूस के भीतर हमले करने में सक्षम होते हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रूस ने बताया जवाबी कार्रवाई
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सैन्य अभियान रूस के नागरिक बुनियादी ढांचे पर यूक्रेन की ओर से किए गए कथित “आतंकी हमलों” के जवाब में चलाया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इस ऑपरेशन में हाई-प्रिसिजन मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए सैन्य उद्योग, एयरफील्ड नेटवर्क और ईंधन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

