रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाx इंदौर एसएएफ (SAF) में तैनात एक पुलिस जवान पर मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में इंदौर रैफर कर दिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मधुबन होटल के समीप मारी गोली
दरअसल पूरी घटना धामनोद के दूधी बायपास स्थित कुंदा फाटे के पास मधुबन होटल के समीप घटी। एसएएफ इंदौर में तैनात पुलिस जवान रामेश्वर गोयल किसी काम से वहाँ मौजूद थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत धामनोद के शासकीय अस्पताल ले जाया गया।
हतर इलाज के लिए इंदौर रेफर
डॉ. श्वेता सावले घायल जवान को अस्पताल लेकर पहुँचने वाले चिकित्सकों के अनुसार, जवान को गोली लगने से गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। घटना के गवाह रहे प्रत्यक्षदर्शी अनिल यादव ने बताया कि हमलावरों ने अचानक इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
20 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: दशहरे पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त
पूरे इलाके में नाकेबंदी
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में तुरंत हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धामनोद एस.डी.ओ.पी. अर्चना रावत, थाना प्रभारी संतोष यादव बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर भी अमले के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर एफएसएल (FSL) टीम को बुलवाकर तमाम तकनीकी साक्ष्य और फिंगरप्रिंट जुटाए गए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर अज्ञात हमलावरों की धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमों को लगा दिया है। आपसी रंजिश या अन्य कारणों से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
MP Morning News: दशहरे पर CM मोहन यादव इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन, भोपाल में जलेगा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

