उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिराहे के पास एक साधारण से घर में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। मौके पर इतनी ज्यादा नकदी मिली है कि पुलिस को नोटों की गिनती के लिए बाकायदा नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: भोपाल में पैगाम-ए-मोहब्बत रैली के दौरान बवाल: उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर वर्दी फाड़ी, 2 जवान घायल
3 थानों की पुलिस और तहसीलदार मौके पर मौजूद
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिली तिराहे के पास रहने वाले सौरभ अहिरवार नामक युवक के घर में बड़ी रकम रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने दबिश दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 4 करोड़ रुपये हो सकते हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर 3 थानों की पुलिस बल, वरिष्ठ पुलिसकर्मी और तहसीलदार मौजूद हैं। फिलहाल नोटों की गिनती लगातार जारी है।
माता बीड़ी मजदूर, पिता गैस एजेंसी में काम करते थे… फिर कहां से आया इतना पैसा?
इस पूरी कार्रवाई में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस सौरभ अहिरवार के घर से करोड़ों रुपये कैश बरामद हुआ है, उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद साधारण है। सौरभ की मां बीड़ी बनाने का काम करती हैं और पिता एक गैस एजेंसी में काम करते थे।
ये भी पढ़ें: ‘हाथ में किताब की जगह सड़कों पर उतरे नौनिहाल!’ 40 KM पैदल कलेक्टर दफ्तर निकले बच्चे
ऐसे में एक साधारण परिवार के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई? क्या यह किसी अवैध कारोबार, हवाला या फिर किसी बड़े अपराध से जुड़ा पैसा है? पुलिस इस पूरे एंगल पर गहराई से जांच कर रही है और रकम के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


