कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हो चुकी है। सम्राट कैबिनेट की इस बैठक (Samrat Cabinet Meeting) में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और विकास से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

कैबिनेट बैठक में उद्योग विभाग में सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम निदेशालय हेतु 106 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली। इसके साथ ही पुरातत्व निदेशालय कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत 16 स्वीकृत तकनीकी पदों में से 12 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। बैठक में भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत सर्वेक्षित पांडुलिपियों के डिजिटल करण और मेटा डेटा निर्माण योजना की भी स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट बैठक में वैज्ञानिक प्रशिक्षण खेल चिकित्सा, पुनर्वास पोषण मनोवैज्ञानिक सहायता तथा प्रदर्शन विश्लेषण जैसी आधुनिक सुविधाओं को लेकर स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना की मंजूरी मिली। वहीं, केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए 102 करोड़ 22 लाख 91107 रुपए की स्वीकृति मिली।
केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 मुंगेर जलापूर्ति परियोजना फेज वन के लिए 177 करोड़ 72 लाख 479950 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

विशेष न्यायालय की स्थापना के नियमित पूर्णिया भागलपुर और गयाजी न्याय मंडल में तीन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के लिए अराजपत्रित कोटि के कुल 27 विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति इसके लिए एक करोड़ 59 लाख 5080 रुपए की अनुमानित व्यय की स्वीकृति मिली। एससी एसटी अधिनियम के तहत न्यायालय में लंबित वादों के निष्पादन के लिए बेतिया मधुबनी भोजपुरी सिवान अररिया सुपौल खगड़िया जहानाबाद बक्सर जमुई कैमुर कटिहार सीतामढ़ी मुंगेर मधेपुरा बांका शेखपुरा औरंगाबाद और लखीसराय में विशेष न्यायालय की स्थापना के लिए 171 विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इसके लिए 10 करोड़ 12 लाख 48840 रुपए व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति की मंजूरी मिली।

कैबिनेट बैठक में राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज पटना के द्रब्य गुण विभाग में एक प्राध्यापक सहित दो पदों के सृजन की स्वीकृति। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के प्रशासनिक कार्यों के क्रियाशील करने के लिए स्वीकृत 92 पदों के अलावे उप कुल सचिव के एक पद सहायक कुल सचिव के दो पद उप परीक्षा नियंत्रक के एक पद तथा सहायक परीक्षा नियंत्रक के दो पद सहित कल 6 पदों के और सृजन की स्वीकृति मिली।

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म एवं और टूरिज्म सेवा योजना के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपए के व्यय की स्वीकृति। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत वंदे मातरम थीम पर आधारित देशभक्ति तिरंगा कंसर्ट तिरंगा एवं वंदे मातरम पर प्रदर्शनी तिरंगा रैली सेल्फी की तिरंगा अभियान तिरंगा थीम पर आधारित प्रकाश सज्जा तथा वंदे मातरम थीम पर आधारित तिरंगा रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति गीत , वंदे मातरम का सामूहिक गायन, सरकारी भवनों का त्रिवेणीय प्रकशंकन, जागरूकता कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा और इसके लिए 6 करोड़ 12 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

ये भी पढ़ें- धारा 370 हटने के 7 साल पूरे, नितिन नबीन बोले- आज लाल चौक पर शान से लहरा रहा तिरंगा