Samrat Cabinet Meeting: आज बुधवार (24 जून) को हुई सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो चुकी है। सम्राट कैबिनेट बैठक (Samrat Cabinet Meeting) कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए। इस बैठक में कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस कैबिनेट बैठक में सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
भोजपुर एनकाउंटर के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन
कैबिनेट बैठक में ग्रीन फील्ड सैटलाइट टाउनशिप विकास के लिए 1 लाख करोड़ का वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए हुडको के साथ एमओयू साइन करने की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही भोजपुर एनकाउंटर मामले की जांच के लिए पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया। इसके साथ ही बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 की स्वीकृति दी गई है।
शिक्षकों के तबादला को लेकर बड़ा फैसला
कैबिनेट बैठक में आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा ने एआई से संबंधित लिए गए चार फैसलों के बारे में जानकारी दी।
Microsoft , Google, Corover, एक्सोनवाइज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एआई को लेकर होगा एमओयू। इससे प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी मिलेगा। बैठक में प्रारंभिक विद्यालय से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के स्थानांतरण को विनियमित करने हेतु बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के गठन को स्वीकृति मिली।
इन योजनाओं को भी मिली स्वीकृति
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत केंद्र प्रायोजित परंपरागत कृषि विकास योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 करोड़ 60 लाख रुपए की निकासी की स्वीकृति मिली। चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत तेलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए 2026 -27 में राष्ट्रीय खाद्य तेल तेलहन मिशन अंतर्गत 36 करोड़ 18 लाख 62700 योजना की स्वीकृति। चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के कार्यान्वयन के लिए 148 करोड़ 99 लाख 31400 की स्वीकृति मिली। बिहार यात्रा भत्ता नियमावली 1949 के नियम 69(2) को विलोपित किए जाने की स्वीकृति।








ये भी पढ़ें- बिहार टेंडर घोटाला मामले में बड़ा एक्शन: IAS संजीव हंस और रिशु श्री समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

