Samrat Cabinet Meeting: सीएम सम्राट चौधरी ने आज बुधवार (17 जून) को अपने कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की यह कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी। इस बैठक में सीएम सम्राट चौधरी के अवाला दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव और प्रमुख विभाग से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं।
इस कैबिनेट बैठक में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। वहीं, इस दौरान सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों पर चर्चा भी होगी। इसके अलावा कई नई नीतियों को मंजूरी भी मिल सकती है।
पिछली कैबिनेट में 25 एजेंडों पर लगी थी मुहर
बता दें कि इससे पहले 8 जून को हुए कैबिनेट बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई थी, जिसमें जमीन मापी के शुल्क से लेकर पेंशन भुगतान और स्वास्थ्य सुधार तक के बड़े बदलाव शामिल थे। सरकार ने जमीन मापी शुल्क को लगभग दोगुना कर दिया है। वहीं, पेंशन लाभार्थियों को समय से पैसे मिल सके इसके लिए 3,662 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में गोपालगंज स्थित सासामुसा शुगर वर्क्स को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, जिससे क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका करीब 43 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया जा सकेगा।
इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नदी प्रबंधन और बाढ़ से सुरक्षा के लिए 770.66 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। इस राशि से बाढ़ नियंत्रण, तटबंधों की मजबूती और नदी कटाव रोकने से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
कैबिनेट ने रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन’ को भी मंजूरी प्रदान की थी। इस योजना के माध्यम से युवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा आजीविका को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
आज की कैबिनेट बैठक पर होगी नजरें
वहीं, आज बुधवार को होने वाली सम्राट कैबिनेट की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सम्राट कैबिनेट इस बैठक में विकास कार्यों, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, नई नियुक्तियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पिस्तौल की नोक पर ‘सम्राट’ की पुलिस, आरा में बदमाश ने 20 मिनट तक थानेदार और टीम को धमकाया

