कुंदन कुमार, पटना। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर सियासी बहस जारी है। इस बीच आज सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार में हुए SIR की प्रक्रिया और इसके पुराने रिकॉर्ड को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। सीएम सम्राट ने बताया कि बिहार में वर्ष 2025 में SIR की प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 25 जुलाई तक चली थी। उस समय राज्य में करीब 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाता थे।
राबड़ी देवी के समय भी हुआ था SIR
सीएम सम्राट ने यह भी कहा कि, यह पहली बार नहीं है, जब बिहार में एसआईआर हुआ हो। इससे पहले साल 2003 में भी राज्य में SIR कराया गया था। उन्होंने बताया कि साल 2003 में बिहार में करीब 4 करोड़ 96 लाख मतदाताओं को नोटिफाई किया गया था। उस समय बिहार की सीएम राबड़ी देवी थीं। सीएम ने कहा कि, जब तक कांग्रेस की सरकार थी। SIR कर रही थी कोई दिक्कत नहीं थी। पर एक गरीब इंसान ने SIR किया तो इन्हें (विपक्ष) दिक्कत होने लगी। सीएम ने कहा कि, गरीब घर से आने वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया इसलिए इन लोगों के पेट में पीड़ा हो रही है।
राहुल और तेजस्वी पर साधा निशाना
सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, राहुल गांधी बार-बार कहते हैं देश में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष (तेजस्वी यादव) हो या देश के नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) हो। इनलोग फैक्ट के साथ आते ही नहीं हैं। जो लोग कोई आरोप लगा रहे है, उनके आरोप में कोई दम नहीं है।
आपत्ति दर्ज कराने का मिला था मौका
सीएम सम्राट ने कहा कि, जब ड्राफ्ट कॉपी आया, उसके बाद लोगों की आपत्ति और आवेदन के लिए फिर से विंडो खोले गए की आप आवेदन दे सकते हैं। 2003 के SIR में जिनका नाम हैं, उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन उनके माता-पिता या परिवार के अन्य किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज था, तो वे संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपना नाम जुड़वा सकते थे। उन्होंने कहा कि, बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का जांच किया। 7 करोड़ 42 लाख मतदाताओं की पहचान हुई, जबकि 36 लाख मतदाता स्थानांतरित हो गए थे।
एक व्यक्ति को नहीं खड़ा कर पाया विपक्ष- सीएम
इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राघोपुर के कुछ लोगों को दिल्ली बुलाकर राहुल गांधी ने डिनर कराया और सरकार के सामने बातें रखी कि इनका मतदाता सूची में चेहरा नहीं है। मगर प्रशासन ने इसे स्पष्ट किया और सबके डिटेल सामने किए गए। किसी व्यक्ति ने आपति नहीं जाताया कि मैं सही मतदाता हूं और मेरा नाम काटा गया। सीएम ने कहा कि, 60 लाख से अधिक लोगों का नाम काटा गया, जो सही मतदाता नहीं थे। पूरे विपक्ष ने एक भी ऐसे व्यक्ति को सामने नहीं खड़ा किया, जो सही मतदाता है और नाम कट गया हो।
कांग्रेस की वजह से भारत आज भी गरीब
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस परिवार की पार्टी है। दादा से लेकर पोता तक पार्टी का नेतृत्व संभाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार लाभ लेने वाली पार्टी है। भारत अगर गरीब है, तो वह कांग्रेस का देन है। भारत आर्थिक रूप से कमजोर है, तो वह राहुल गांधी के परिवार का दोस है। 60 साल तक गांधी परिवार ने देश पर शासन किया है। देश के जो हालात है, वह उनके कारण हैं। कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘इन्हें बिहार छोड़ना पड़ेगा…’, श्याम रजक ने अपराधियों को दी चेतावनी, तेजस्वी के लिए कही ये बात


