Technology Desk : सैमसंग अपनी Galaxy S26 सीरीज के तहत एक नया Fan Edition (FE) स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस फोन को Samsung Galaxy S26 FE के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 FE को सितंबर 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसकी संभावित कीमत पिछले FE मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।

6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। इसमें Full HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्प्ले की सामान्य ब्राइटनेस करीब 1,200 निट्स हो सकती है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में यह 1,900 निट्स तक पहुंच सकती है। इससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में आसानी हो सकती है।

Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में अधिकतम 8GB रैम मिलने की उम्मीद है।

स्टोरेज के लिए फोन को 128GB और 256GB के दो विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज वेरिएंट चुन सकेंगे।

50MP का ट्रिपल रियर कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS यानी Optical Image Stabilization का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो रियर कैमरे से 8K वीडियो 30fps और 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6, NFC और डुअल Nano-SIM का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें एक या दो eSIM प्रोफाइल का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।

IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है फोन

डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 FE की मोटाई करीब 7.4mm और वजन लगभग 193 ग्राम हो सकता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Graphite, Pistachio और Blueberry रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Android 17 मिलने की उम्मीद

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE में Android 17 मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ सैमसंग का अपना यूजर इंटरफेस भी दिया जाएगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर और अपडेट पॉलिसी को लेकर कंपनी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

Galaxy S26 FE की कीमत कितनी हो सकती है?

Galaxy S26 FE की कीमत इस बार यूजर्स को थोड़ा चौंका सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोप में फोन की कीमत 799 यूरो हो सकती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 88 हजार रुपये बैठती है।

अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Galaxy S26 FE की कीमत कई बाजारों में डिस्काउंट के बाद मिलने वाले रेगुलर Galaxy S26 के काफी करीब हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों के सामने सवाल होगा कि वे FE मॉडल खरीदें या थोड़ी अतिरिक्त कीमत देकर रेगुलर Galaxy S26 को चुनें।

हालांकि, भारत में Galaxy S26 FE की कीमत अलग हो सकती है। भारतीय कीमत, लॉन्च डेट और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी सैमसंग की घोषणा के बाद ही साफ होगी।