Technology Desk: Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को जल्द बड़ा झटका लग सकता है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra की कीमत भारत में बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा कंपनी के नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra भी महंगे हो सकते हैं.
हालांकि, Samsung ने अभी तक कीमत बढ़ाने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. नई कीमत कितनी होगी और बढ़ी हुई कीमत कब से लागू होगी, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है.
Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ने का दावा
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट कर दावा किया है कि Galaxy S26 Ultra की भारत में कीमत बढ़ना लगभग तय है. हालांकि, उन्होंने नई कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
फिलहाल Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट में उपलब्ध है:
- 12GB RAM + 256GB: 1,39,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB: 1,59,999 रुपये
- 16GB RAM + 1TB: 1,89,999 रुपये
अगर कीमत बढ़ती है तो Samsung का यह प्रीमियम फोन ग्राहकों के लिए और महंगा हो जाएगा.
Galaxy Z Fold 8 सीरीज भी हो सकती है महंगी
टिप्स्टर ने Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत बढ़ने की भी संभावना जताई है. हालांकि, इन दोनों फोल्डेबल फोन की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कोई पक्की जानकारी नहीं दी है.
फिलहाल Galaxy Z Fold 8 की कीमत इस तरह है:
- 12GB + 256GB: 1,79,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 1,99,999 रुपये
- 16GB + 1TB: 2,39,999 रुपये
Galaxy Z Fold 8 Ultra के मौजूदा दाम
- 12GB + 256GB: 1,99,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 2,19,999 रुपये
- 16GB + 1TB: 2,59,999 रुपये
Samsung ने अभी नहीं की आधिकारिक घोषणा
फिलहाल कीमत बढ़ने की खबर सिर्फ टिप्स्टर की जानकारी पर आधारित है. Samsung ने Galaxy S26 Ultra या Galaxy Z Fold 8 सीरीज की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
ऐसे में नई कीमत सामने आने तक मौजूदा कीमतों को ही आधिकारिक माना जाएगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



