Technology Desk : Samsung ने अपनी Galaxy Book 6 सीरीज में नया Galaxy Book 6 लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे रोजाना इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें बड़ी डिस्प्ले के साथ Intel प्रोसेसर, Galaxy AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है।

14 इंच की WUXGA डिस्प्ले

Samsung Galaxy Book 6 में 14 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। यह स्क्रीन मल्टीटास्किंग और काम करने के लिए ज्यादा जगह देती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 350 निट्स है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव फिनिश भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग रोशनी में स्क्रीन देखने में आसानी होती है।

Intel प्रोसेसर और 16GB तक RAM

परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में Intel Core 3 और Intel Core 5 प्रोसेसर के विकल्प मिलते हैं। ग्राफिक्स के लिए Intel Graphics दिया गया है। इसमें Intel NPU भी मौजूद है, जो AI से जुड़े कामों के लिए 15 TOPS तक की परफॉर्मेंस दे सकता है। Galaxy Book 6 में 8GB और 16GB LPDDR5X RAM के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज के लिए 256GB से लेकर 1TB तक का ऑप्शन दिया गया है।

25 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Galaxy Book 6 की सबसे खास खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल है। इसमें 61.2Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकती है। लैपटॉप में 45W USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, करीब 30 मिनट की चार्जिंग में बैटरी लगभग 33 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।

Galaxy AI के खास फीचर्स

Samsung ने इस लैपटॉप में कई AI फीचर्स भी दिए हैं। इनमें AI Select, AI Cut Out और Note Assist शामिल हैं। ये फीचर्स यूजर्स को रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकते हैं। लैपटॉप में Windows 11 Home और Windows 11 Pro 25H2 का विकल्प मिलता है।

1080p कैमरा और Dolby Atmos स्पीकर

वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy Book 6 में 2MP का वेबकैम दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और कॉलिंग को सपोर्ट करता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी में मिलेंगे कई ऑप्शन

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में दो USB Type-C पोर्ट, एक USB Type-A पोर्ट और HDMI 1.4 पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। Galaxy Book 6 का वजन करीब 1.35 किलोग्राम है। इसे Violet Silver और Gray कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy Book 6 की कीमत

Samsung Galaxy Book 6 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 76 हजार रुपये बताई गई है। हालांकि, अलग-अलग देशों में इसकी कीमत, कॉन्फिगरेशन और फीचर्स अलग हो सकते हैं।