हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 12 से 15 मार्च 2026 तक सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। सनातन प्रीमियर लीग का उदेश्य युवाओं तक पहुंचाना और युवाओं में संस्कार का आह्वान करना है।संसार में सबसे बड़ी संपत्ति है संस्कार, संस्कारों का होना बहुत जरूरी है।
इसीलिए सनातन जगत धीरे-धीरे पिछड़ रहा
कथावाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- आजकल दूसरों की सहायता करना बहुत कम हो रहा है व्यक्ति अपने लिए जी रहा है, इसीलिए सनातन जगत धीरे-धीरे पिछड़ रहा है। आज हमारा समाज लेना चाहता है पर कुछ देना नहीं चाहता। अभी 125 बच्चे हर राज्य से सिलेक्ट होंगे, निशुल्क व्यवस्था दी जाएगी। सनातन प्रीमियर लीग खेल और सेवा का महाकुंभ है।
महाकाल भक्तों के लिए जरूरी खबर: संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब हुई पूरी तरह ऑनलाइन,
इस फ्री लीग में भी इंदौर का पूरा सपोर्ट मिले
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- मेरा बचपन से ही क्रिकेट में इंटरेस्ट रहा है। पहला ब्लैक एंड व्हाइट टीवी साल 1996 में लेकर आया था। इंदौर में कई बड़े-बड़े मैच होते हैं और इंदौर के रहवासी भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं। आशा है इस फ्री लीग में भी इंदौर का पूरा सपोर्ट मिले। हिंदू राष्ट्र हर कोई चाहता है पर कोई बोलता नहीं, नेता भी चाहते हैं पत्रकार भी चाहते हैं।
देश के प्रमुख संतों का होगा आगमन
संयोजन में कई संत का आगमन होगा जिनमें- देवकीनंदन ठाकुर महाराज, प्रदीप मिश्रा महाराज, इंद्रेश उपाध्याय महाराज
चिन्मयानंद बापू महाराज, रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य महाराज, त्रिलोचन दर्शन दास, अनिरुद्धाचार्य महाराज शामिल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


