हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर- मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में भारी अव्यवस्था की शिकायत सामने आई है। रिजर्वेशन कोच (आरक्षित डिब्बे) में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश और भीड़ से यात्रियों को खासी परेशानी हुई है। मामले को लेकर परेशान यात्री ने डीआरएम (DRM), भारतीय रेल सहित रेल मंत्री को ऑनलाइन शिकायत की है। मामले में डीआरएम ने जांच के आदेश निर्देश दिए है।
सीट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था
दरअसल अर्पित पोरवाल इंदौर- मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में स्लीपर कोच S-2 में सफर कर रहे थे। उनके कोच सहित कई डिब्बों में अत्यधिक भीड़ के कारण सीट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। महिला और तीन वर्षीय बच्ची के साथ यात्रा कर रहे परिवार ने अपनी सुरक्षा पर चिंता जताई।
DRM रतलाम ने मामले की जांच के दिए निर्देश
उन्होंने ट्रेन में भीड़ नियंत्रित करने के लिए RPF या रेलवे स्टाफ मौजूद नहीं होने का भी आरोप लगाया। यात्रियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक बताया। यात्रियों ने DRM रतलाम, भारतीय रेल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग कर शिकायत की।DRM रतलाम ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। RPF और वाणिज्य विभाग को जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए।


