शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित सौरभ शर्मा (RTO के पूर्व आरक्षक 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी मामला) की संपत्ति के बारे में लोकायुक्त ने विधानसभा में जानकारी दी है। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल के जवाब में करीब 1 साल बाद मामले में जानकारी दी गई।
दो करोड़ 83 लाख से अधिक कैश बरामद
सदन में बताया कि- छापेमारी के दौरान नकद राशि दो करोड़ 83 लाख से अधिक कैश बरामद किया गया। 50 लाख 37 हजार 425 की कीमत के सोना-हीरा, भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई, जिसकी कीमत दो करोड़ 10 लाख से अधिक है। जिसका कुल वजन 233.936 किलोग्राम है।
किस एजेंसी ने क्या कार्रवाई की, जानकारी जुटा रहे
अचल संपत्ति दस्तावेजों की जांच के आधार पर अनुमानित 30 करोड़ की अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। बैंक एफडी के रूप में 3,08,46,158 जमा मिले हैं। साथ ही वाहनों और अन्य घरेलू वस्तुओं की कीमत करीब 2.54 करोड़ बताई गई है। सौरभ शर्मा के मामले में किसी एजेंसी ने क्या कार्रवाई की अब तक नहीं मिली इस सवाल की जानकारी। विधानसभा में कहा गया कि मामले में जानकारी जुटा रहे हैं।

