संगरूर. पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी देखी जा रही है. खबर है कि उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी. गनीमत रही कि बोतल दीवार से टकराकर नीचे गिर गई और बड़ा हादसा टल गया.
भाजपा कार्यालय में हुए पेट्रोल बम धमाके की सूचना मिलने के बाद वहां पुलिस पहुंच गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. अब तक इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भाजपा कार्यालय को निशाना बनाए जाने को लेकर भाषाईयों में बड़ी नाराजगी देखी जा रही है.
आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:45 बजे से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरजीवन जिंदल ने बताया कि कार्यालय घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके के पास स्थित है. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक कार्यालय के बाहर पहुंचे और ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल दीवार की ओर फेंककर मौके से फरार हो गए. अच्छी बात रही कि बोतल दीवार से टकराकर नीचे गिर गई, जिससे आग ने बड़ा रूप नहीं लिया और किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.
कर्मचारी ने देखे जले हुए निशान
घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब कार्यालय का सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह पहुंचा. उसने बाहर कांच के टूटे टुकड़े, जली हुई बोतल के अवशेष और आग के निशान देखे. इसके बाद तत्काल भाजपा नेताओं और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया.घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. रवजोत कौर के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई हैं.
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही डीवीआर सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं.
- सीहोर में गैस रिसाव से हड़कंप: 4 लोग हुए प्रभावित, मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम
- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर IGMMV कैथल में ऑनलाइन डिजाइन प्रतियोगिता, कनाडा-ऑस्ट्रेलिया समेत 147 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
- डॉक्टरों की कमी होगी दूर! UP में रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक सेवा दे सकेंगे डॉक्टर, जल्द जारी होगा आदेश
- Haryana Top News : KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत,HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हरियाणा में स्वच्छता कर्मचारियों की हड़ताल जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- Swine Flu in Chhattisgarh: प्रदेश में आज मिले स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, जानिए जिलेवार आंकड़े



