Bihar Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों का चुनाव शोर थमते ही बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज जदयू सांसद संजय झा के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत बड़े नेताओं की हुई बैठक ने बिहार कि सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस दौरान नेताओं के बीच सम्राट सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित बदलावों को लेकर गंभीर मंथन हुआ है।
कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर राज्य की राजनीतिक दिशा में बड़े बदलाव देखने के संकेत मिल रहे हैं, जिसके तहत नई टीम के गठन की तैयारियां भी जोरों पर है। गौरतलब है कि फिलहाल बिहार की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम के साथ काम कर रही है, हालांकि जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने के साथ ही सरकार मूर्त रूप से काम करती हुई दिखेगी।
जोड़-तोड़ में लगी पार्टियां
मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर जदयू और बीजेपी समेत एनडीए दल में शामिल सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से जोड़-तोड़ में लगी हुई हैं। कौन सा चेहरा कहां फिट बैठेगा, किस इलाके और किस समाज को कितना प्रतिनिधित्व मिले? इस पर मंथन चल रहा है। साथ ही सहयोगी दलों को भी साधने की कोशिश है, जिससे भविष्य में गठबंधन को लेकर किसी में कोई नाराजगी न रहे।
बीजेपी से 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट कैबिनेट में बीजेपी से सीएम सम्राट चौधरी समेत 16 और जदूय से दोनों डिप्टी सीएम समेत 16 विधायक मंत्री बनाए सकते हैं। वहीं, अन्य सहयोगी दलों 4 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार 4 मई को पश्चिम बंगाल समेत अन्य विधानसभा चुनावों का परिणाम सामने आने के बाद 6 मई के आसपास इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- ‘कभी गाली, तो कभी मिलती है गोली’, मजदूर दिवस पर छलका तेजस्वी का दर्द, सरकार को दिया यह सुझाव

