Sanjay Raut Threatens Rebel Shiv Sena UBT Faction MP: महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के अंदर अलग ही कोहराम मचा हुआ है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी शिवसेना यूबीटी एक बार टूट की कगार पर पहुंच चुकी है। शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद बागी हो गए हैं। उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे का दामन थामने का मना चुके हैं। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ने के लिए  ‘ऑपरेशन टाइगर’ (Operation Tiger) चलाया है। ये टूट शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस यानी 19 जून हो सकती है। वहीं यूबीटी में बगावत की संभवनाओं के बीच संजय राउत ने अपने सांसदों को धमकी दी है। संजय राउत ने कहा कि एक सांसद ने साईं बाबा की शपथ ली, एक ने मां भवानी की शपथ ली, एक ने अपनी मां की शपथ ली है। इसके बाद भी कोई शिवसेना छोड़कर गया तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।  

संजय राउत ने शिवसेना (यूबीटी) में बगावत की अटकलों के बीच नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि ये ऑपरेशन टाइगर है।

उद्धव ठाकरे के सांसद सने कहा कि मीडिया के जरिए मैं ये कहना चाहता हूं कि संजय राउत का कहना है कि वह अभी तक यह मान कर चल रहे हैं कि सभी सांसद उनके साथ हैं और उनकी पार्टी एकजुट है। अभी तक किसी ने चिट्ठी-पत्र आदि नहीं दिया है। हमारे साथ यहां पर UBT के लोकसभा नेता अरविंद सावंत, चीफ व्हिप अनिल देसाई और नासिक के सांसद राजाभाऊ मौजूद हैं। संजय राउत ने बागी सांसदों से दो टूक कहा, “इन सांसदों को उद्धव ठाकरे ने टिकट दिया। चुनाव लड़ने के लिए पैसा भी दिया। फिर भी अगर इनके बारे में ऐसी खबरें आती हैं तो ऐसे लोगों का खंडन करना चाहिए।

जाना है तो इस्तीफा देकर जाओ

उन्होंने कहा कि हमने सांसदों से बात की है। उन्होंने साईं बाबा, मां भवानी और अपनी मां की शपथ (कसम) ली है। इसके बाद भी अगर कोई दगा देता है तो उसको छोड़ेंगे नहीं। राउत ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिन्हें जाना है, वो इस्तीफा देकर जा सकते हैं। हमारी पार्टी से चुनकर आए हैं। हमारे वोटरों ने वोट दिया है। हमारी पार्टी की तरफ से व्हिप जारी किया गया है। कल संसदीय दल की मीटिंग होगी। ओम बिरला जी को भी पत्र लिखा है।

संजय राउत का दावा- हर एक को 15 करोड़ रुपये एडवांस दिए जा रहे

उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के टूटने पर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘अपना सपना मनी मनी! महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए हर एक को 15-15 करोड़ रुपए एडवांस दिए जा रहे हैं। यह जानकारी चौंकाने वाली और घिनौनी है! सांसद ने इस पोस्ट को बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है।

उद्धव के ये 6 सांसद बागी

  1. ओमराजे निंबालकर
  2. नागेश पाटील आष्टीकर
  3. संजय उत्तमराव देशमुख
  4. संजय (बंडू) जाधव
  5. संजय दीना पाटिल
  6. राजाभाऊ (पराग) प्रकाश वाजे

चार साल पहले टूटी थी शिवसेना

बता दें कि ठीक आज से चार साल पहले 20 जून 2022 को महाराष्ट्र में शिवसेना के 55 में से 40 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ गए थे। तब उद्धव सीएम थे। राज्यपाल ने उन्हें फ्लोर टेस्ट को कहा। उद्धव सुप्रीम कोर्ट गए, लेकिन कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट नहीं रोका तो उद्धव ने इस्तीफा दे दिया।30 जून 2022 को भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे सीएम बने थे। इसके बाद दोनों गुट एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने सुप्रीम कोर्ट गए। कोर्ट ने फैसला स्पीकर राहुल नार्वेकर पर छोड़ दिया। 10 जनवरी 2023 को स्पीकर ने कहा कि जब बगावत हुई, तब शिंदे गुट में 37 विधायक थे। इसलिए यही असली शिवसेना है। शिंदे गुट के विधायकों की सदस्यता भी रद्द नहीं की।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m