Giorgia Meloni Cigarette Talk Mic Moment Video: G-7 समिट (G7 Summit) में शामिल होने के लिए दुनिया के दिग्गज देशों के राष्ट्रध्यक्षों का फ्रांस के एवियन शहर में जमावड़ा लगा हुआ है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने सिगरेट पीने को लेकर खुलासा करतीं हुईं दिख रहीं हैं। जॉर्जिया मेलोनी का नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई।

दरअसल G-7 समिट के दौरान नौपचारिक बातचीत के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सिगरेट छोड़ देने वाली बात कही। मेलोनी ने नेताओं से बातचीत में कहा कि आज उन्होंने 3 कप कॉफी पी है।

यह सुनकर यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सला वॉन डेर लेयेन ने चौंकते हुए पूछा- क्या आज सुबह, उठने के लिए? इस पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने मजाक में कहा- और सिगरेट कितनी पी?मेलोनी ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने एक महीने से सिगरेट नहीं पी है। यह सुनते ही कनाडा, ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय संघ के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद मेलोनी ने खुशी में दोनों हाथ उठा दिए।

वहीं कनाडाई PM मार्क कार्नी ने मजाकिया अंदाज में अपने हाथ की ओर इशारा कर पूछा, क्या आपने निकोटिन पैच लगाया है? इस पर आसपास मौजूद लोग हंस पड़े। निकोटिन पैच शरीर की त्वचा पर लगाया जाता है। यह धीरे-धीरे शरीर में थोड़ी मात्रा में निकोटिन पहुंचाता है, जिससे सिगरेट, बीड़ी या तंबाकू छोड़ने वाले लोगों को उसकी तलब कम लगती है और छोड़ने में आसानी होती है।

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई

वहीं G-7 समिट में एक बार फिर पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकात के बाद ये जोड़ी सोशल मीडिया पर फिर सनसनी बन गई और #Melodi ट्रेंड करने लगा। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक मजेदार बातचीत हुई, जिसने सबका ध्यान खींचा। जब नेता समिट में ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हुए, तो मेलोनी और पीएम मोदी एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते दिखे। मेलोनी को पीएम मोदी से यह कहते हुए सुना गया, ‘आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। बातचीत के दौरान सोशल मीडिया पर चले Melodi ट्रेंड का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता की ओर इशारा किया। इसपर मेलोनी ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, ‘हां, हमारी जोड़ी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।

पिछले तीन साल से MELODI ट्रेंड वायरल

बता दें कि MELODI जो पीएम मोदी और मेलोनी के सरनेम को मिलाकर बना है। पिछले तीन साल में एक जाना-माना ऑनलाइन ट्रेंड बन गया है। 2023 में दुबई में COP28 समिट के दौरान मेलोनी की पोस्ट की गई एक सेल्फी ग्लोबल इंटरनेट ट्रेंड बन गई थी। इटली की नेता ने पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर की थी और कैप्शन लिखा था, ‘COP28 में अच्छे दोस्त #Melodi.’यह हैशटैग तब से वायरल है। अब जब कभी भी दोनों नेताओं की मुलाकात होती है तो #Melodi ट्रेंड करने लगता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m