Uddhav Thackeray Shiv Sena UBT Crisis: बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी मेंटूट की ‘आग’ अब उद्धव ठाकरे खेमे तक पहुंच गई है। बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में ‘महा-उठापटक’ शुरू हो गई है। यही उद्धव ठाकरे की पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे से 6 सांसद बागी हो गए हैं। सभी बागी 6 सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं। आज लोकसभा स्पीकर ओम बिराल से मुलाकात कर अलग गुट बनाने और अलग बैठने की मांग कर सकते हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर वर्ष 2022 वाले मोड़ पर खड़ी है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) पार्टी में फिर बड़ी टूट होने वाली है। ये टूट शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस यानी 19 जून हो सकती है। एक बार फिर उद्धव ठाकरे को तोड़ने की पटकथा एकनाथ शिंदे ने ही लिखी है। एकनाथ शिंदे ‘ऑपरेशन टाइगर’ (Operation Tiger) की पठकथा को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू हो गया है।
एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) को तोड़ने में जुट गए हैं। उद्धव के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे की पार्टी का दामन थाम सकते हैं। यूबीटी के ये सभी बागी सांसद इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। थोड़ी देर में एकनाथ शिंदे के आवास पर यूबीटी के बागी सांसदों की बैठक होगी। ये सभी बागी सांसद 21 जून को शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। श्रीकांत शिंदे के आवास पर बैठक के बाद ये सांसद स्पीकर से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन पत्र सौंप सकते हैं। माना जा रहा है कि पहले ये सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उसके बाद इस गुट का शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय कराया जाएगा।
उद्धव के ये 6 सांसद बागी
- ओमराजे निंबालकर
- नागेश पाटील आष्टीकर
- संजय उत्तमराव देशमुख
- संजय (बंडू) जाधव
- संजय दीना पाटिल
- राजाभाऊ (पराग) प्रकाश वाजे
उद्धव गुट के सांसद ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी
पार्टी में टूट की खबरों के बीच उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने स्पीकर से अपील की है कि पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी कथित गुट या अलग हुए समूह को कोई पृथक मान्यता, दर्जा, विशेषाधिकार या सुविधा प्रदान न की जाए।
संजय राउत का दावा- हर एक को 15 करोड़ रुपये एडवांस दिए जा रहे
उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों के टूटने पर यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘अपना सपना मनी मनी! महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए हर एक को 15-15 करोड़ रुपए एडवांस दिए जा रहे हैं। यह जानकारी चौंकाने वाली और घिनौनी है! सांसद ने इस पोस्ट को बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

