PM Modi Donald Trump Meeting Today: 16 महीने बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आज बैठक होगी। खाड़ी य़ुद्ध (ईरान युद्ध) शुरू होने के बाद पहली बार पीएम मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात होगी। मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मीटिंग शाम 6:30 बजे से शुरू होगी। मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच भारत-यूएस ट्रेड डील (India-US trade deal), ईरान वॉर, होर्मुज की मौजूदा स्थिति, एनर्जी सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चर्चा हो सकती है।
व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं की बैठक पर बताया कि यह बैठक उस समय होगी, जब दोनों नेता G7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के प्रमुख अधिकारियों के साथ वर्किंग लंच में शामिल होने वाले होंगे।
इससे पहले पीएम मोदी फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 समिट में शामिल हुए। पीएम मंगलवार को स्लोवाकिया से पहुंचे। G7 समिट में ग्रुप फोटो सेशन और बैठक में भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से मुलाकात की. पीएम मोदी जैसे ही ट्रंप के पास पहुंचे उन्हें देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी सीट से खड़े हो गए। इससके बाद दोनो नेताओं ने हाथ मिलाते हुए बातचीत की। दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बात हुई। पीएम मोदी की पिछले साल फरवरी में वॉशिंगटन के बाद ट्रम्प के साथ ये पहली मुलाकात रही।
आज यानी 17 जून को मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय मीटिंग होगी। दोनों नेताओं की बैठक पर व्हाइट हाउस ने कहा कि यह बैठक उस समय होगी, जब दोनों नेता G7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के प्रमुख अधिकारियों के साथ वर्किंग लंच में शामिल होने वाले होंगे।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की बैठक के एजेंडे में वेस्ट एशिया का संकट प्रमुख मुद्दा रहेगा। हालांकि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौता चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय होगा। समझौते से जुड़े अधिकांश तकनीकी और प्रक्रियागत काम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, ऊर्जा सुरक्षा भी बैठक का एक अहम मुद्दा रहेगी। पिछले एक साल में अमेरिका से भारत के ऊर्जा आयात में लगभग 60 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। रूस से तेल आयात को लेकर जो मौजूदा छूट है, वह बुधवार को समाप्त हो रही है।
पीएम मोदी ने बैठक में उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा
G7 बैठक में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव और समुद्री मार्गों की असुरक्षा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। G-7 नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमले में भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर चिंता जाहिर की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की हालिया मौतों पर चिंता जताई। खास बात ये है कि जब मोदी नेताओं को संबोधित कर रहे थे उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहीं मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति इस दौरान चुपचाप पीएम मोदी की बातें सुनते रहें।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

