Bihar News: संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “तेजस्वी का ‘राजनीतिक करियर बचाओ मार्च’ बताया और कहा कि, महीनों-महीनों गायब रहते हैं, बिहार की चिंता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन बिहार विधानसभा के सत्र से गायब रहते हैं और जहां तक अपराध का मामला है। बिहार में अपराध घट रहे हैं, जब इनकी सरकार थी तो क्या हालात थे? अपराध और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। इसलिए यह ‘राजनीतिक करियर बचाओ मार्च’ है।
TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी होने पर कही ये बात
बीपीएससी ने TRE-4 के तहत होने वाली शिक्षक बहाली को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी विज्ञापन के अनुसार चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति होनी है। भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षक शामिल हैं। TRE 4 विज्ञापन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, सरकार की स्पष्ट रूप से मंशा है कि शिक्षकों की बहाली जल्द से जल्द हो और TRE 4 की बहालियां जल्द से जल्द हों… छात्र के हित में, युवाओं के हित में सरकार खड़ी है।
रोजगार मेले पर कही ये बात
पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आज से 5 दिनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इसपर संजय सरावगी ने कहा कि, आज से ज्ञान भवन में 5 दिनों का जॉब फेयर प्रारंभ होगा। 80 राष्ट्रीय स्तर की बड़ी-बड़ी कंपनियां हमारे छात्र-युवाओं को जॉब देने के लिए जॉब फेयर में आई हैं।
बता दें कि युवा रोजगार एवं कौशल विभाग की ओर से इस 5 दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार मेले में आने वाले छात्रों को बैंकिंग, बीमा, रिटेल और अन्य संबंधित क्षेत्रों में नौकरी दिया जाएगा। मेले में रिलायंस, टाटा ग्रुपी जैसी लिमिटेड कंपनियां भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव समेत राजद के कई नेता गिरफ्तार! पुलिस ने राजभवन मार्च को रोका


