Sanwaliya Seth Temple Donation: मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की आस्था ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। मंदिर के मासिक दानपात्र और अन्य माध्यमों से कुल 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। सात दिनों तक चली गिनती मंगलवार को पूरी हुई।

दानपात्र से 29 करोड़ 77 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि भेंट कक्ष, ऑनलाइन और मनीऑर्डर के जरिए 8 करोड़ 45 लाख 96 हजार 2 रुपये का चढ़ावा मिला।
1.138 किलो सोना, 103 किलो चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली
नकद दान के अलावा श्रद्धालुओं ने बड़ी मात्रा में स्वर्ण और रजत भी अर्पित किया। मंदिर को इस बार करीब 1 किलो 138 ग्राम सोना, 103 किलो 497 ग्राम चांदी और 20 से अधिक देशों की विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई।
7 दिनों तक चली गिनती, 150 से अधिक कर्मचारी रहे तैनात
दानराशि की गिनती का कार्य सात दिनों तक चला, जिसमें 150 से अधिक कर्मचारी जुटे रहे। मंडफिया स्थित पांच बैंकों के कर्मचारियों ने भी इस प्रक्रिया में सहयोग किया। मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी, अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में 13 जुलाई को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर मासिक भंडार खोला गया था। मंगलवार को सातवें और अंतिम चरण की गिनती पूरी होने के साथ पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
सात चरणों में हुई चढ़ावे की गिनती
- पहला चरण: 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपये
- दूसरा चरण: 6 करोड़ 49 लाख रुपये
- तीसरा चरण: 7 करोड़ 63 लाख 30 हजार रुपये
- चौथा चरण: 3 करोड़ 1 लाख रुपये
- पांचवां चरण: 1 करोड़ 90 लाख रुपये
- छठा चरण: 53 लाख 70 हजार 955 रुपये
- सातवां चरण: 8 लाख 33 हजार 905 रुपये
पढ़ें ये खबरें
- दिल्लीवालों के लिए राहत: इस साल अब तक 211 साफ हवा वाले दिन, 2016 के बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन
- भविष्य की इमारत या भ्रष्टाचार की बुनियाद! उद्घाटन से पहले ही 1.30 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल का गिरा बारजा, ये है योगी जी आपका सुशासन?
- सीईसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दिपके, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’; जताई सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की उम्मीद
- CG News: नदी किनारे मिली युवक की लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- कोटिया पर फिर गरमाई ओडिशा की राजनीति, आंध्र प्रदेश के दखल और चुनाव अधिसूचना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

