पंकज श्रीवास्तव, सारण। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना जारी है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 9,570 मतों की गणना की गई है। इनमें 9,197 मत वैध तथा 373 मत अवैध पाए गए हैं। छपरा के गर्ल्स स्कूल में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना के दौरान सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

निर्दलीय राहुल राज सबसे आगे

मतगणना के क्रम में प्रथम वरीयता के मत के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज 2722 वोट पाकर 283 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर 2226 वोट पाकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, निर्वतमान जनसुराज के समर्थित विधान पार्षद अफाक अहमद 1860 वोट पाकर तीसरे स्थान पर और आरजेडी समर्थित उम्मीदवार जयराम यादव 1596 मत पाकर चौथे स्थान पर हैं।

खबर अपडेट हो रही है…..