लखनऊ। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज SARTHAK-PDS फेज-2 के लिए 25,530 करोड़ की मंजूरी दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह देश के 81 करोड़ से अधिक जरूरतमंद नागरिकों की खाद्य सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।

सीएम योगी पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS फेज-2 के लिए ₹25,530 करोड़ की दी गई मंजूरी देश के 81 करोड़ से अधिक जरूरतमंद नागरिकों की खाद्य सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।

AI एवं आधुनिक तकनीकों से युक्त यह व्यवस्था सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाएगी। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक अन्न पहुंचाने के संकल्प को नई ऊर्जा देते इस निर्णय के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

READ MORE: ‘मां मैंने दवाई खा ली…’, शादी के 26 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 25,530 करोड़ की लागत से संचालित होने वाली यह योजना देशभर में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाएगी। यह निर्णय गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के खाद्य सुरक्षा अधिकार को और मजबूत करने के साथ ‘अंत्योदय’ एवं ‘गरीब कल्याण’ के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा।