सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के सासन पावर लिमिटेड के ऐश डैम को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिंगरौली जिले के सिद्धिखुर्द गांव में शनिवार दोपहर ऐश डैम का क्षतिग्रस्त हिस्सा एक बार फिर लीकेज हो गया। खास बात यह है कि इसी हिस्से में 14 अगस्त को भी नुकसान हुआ था और कंपनी द्वारा मरम्मत कराए जाने के महज आठ दिन बाद दोबारा क्षति सामने आई है।

खेतों, घरों और पर्यावरण पर विपरीत असर

बताया जा रहा है कि 14 अगस्त की घटना में करीब 5760 टन फ्लाई ऐश बाहर निकलकर आसपास के खेतों और आवासीय क्षेत्र तक पहुंच गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा और प्रशासन ने कंपनी को नोटिस जारी किया था। अब दोबारा डैम के क्षतिग्रस्त होने से कंपनी की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच यह चिंता भी बढ़ गई है कि अगर फ्लाई ऐश बड़े पैमाने पर बाहर निकलती है तो आसपास के खेतों, घरों और पर्यावरण पर इसका कितना असर पड़ेगा।

23 अगस्त महाकाल भस्म आरती: एकादशी पर भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

सुरक्षित जगह पहुंचाने की बात कही

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर गौरव बैेनल के निर्देश पर तहसीलदार और प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रशासन संभावित खतरे को देखते हुए कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भी स्थानांतरित कर चुका है और जरूरत पड़ने पर अन्य परिवारों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाने की बात कही गई है।

मरम्मत तत्काल शुरू करने के निर्देश

कलेक्टर के मुताबिक पिछली घटना को लेकर सासन पावर लिमिटेड को नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं पर्यावरण विभाग, भोपाल की ओर से भी कंपनी को नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने कंपनी को ऐश डैम की मरम्मत का काम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासनिक टीम मौके पर स्थिति का आकलन कर रही है। क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई? इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

MP में झमाझम बारिश, नदी-नाले उफान पर; आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m