अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। शहर के सासाराम मॉडल अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बिजली गुल हो जाने पर मरीजों का इलाज मोबाइल की रोशनी में किया गया। दरअसल अस्पताल में बार-बार पावर कट की परेशानी हो रही थी। इस बीच डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी में ही मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया।

स्वास्थ्य की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल

बता दें कि अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से ट्रांसफार्मर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जनरेटर तथा अन्य सामान भी इंस्टॉल किए गए हैं। उसके बावजूद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जिस प्रकार से मोबाइल टोर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज हो रहा है। वह अस्पताल और स्वास्थ्य की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहा है। हालांकि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नालंदा में जर्जर स्कूल भवन को हादसे का इंतजार! खतरे के साए में पढ़ रहे 467 बच्चे