अनमोल मिश्रा, सतना। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ जैसे गंभीर हालात बने हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री एवं रैगांव विधायक प्रतिमा बागरी ने प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित व जलभराव वाले इलाकों में फंसे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज करने के कड़े निर्देश जारी किए।

ये भी पढ़ें: सतना में बांध टूटा: दो-दो मंजिल तक भरा पानी, चारों तरफ मचा हाहाकार, नागौद थाना डूबा!

SDRF और पुलिस टीम को अलर्ट रहने के निर्देश, आम जनता से सतर्कता की अपील

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरतमंदों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने SDRF, पुलिस, राजस्व और स्थानीय राहत दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों के पास जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m