अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में नदी में दो नाबालिग बच्चे डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों नहाने के लिए गए थे। इस दौरान नदी के तेज बहाव में अचानक गायब हो गए। वहीं सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लड़कों की तलाश जारी है। यह पूरा मामला जैतवारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जैतवारा निवारी अर्श (12) और मिराज (13) नहाने के लिए नदना गांव स्थित लगना नदी गए थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। दोनों नदी के पानी में उतरे और गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई।
ये भी पढ़ें: नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवतिः SDRF और पुलिस की टीम ने देर रात किया सुरक्षित रेस्क्यू, MLA भी पहुंचे
हालांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने एसडीआरएफ (SDRF) टीम को सूचना दी है, जिसके बाद रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। नदी में तेज बहाव के चलते तलाश अभियान में मुश्किलें आने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

