हेमंत गुर्जर, बागली(देवास) मध्य प्रदेश के देवास के सतवास के पुनर्वास इलाके में महिला की हत्या और उसकी बेटी पर जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों ने इलाके की रेकी की थी। इसके बाद चेन लूटने के इरादे से महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
READ MORE: दिल दहला देने वाली वारदात: रक्षाबंधन पर मायके आई बेटी पर हमला, मां की हत्या; खून से सने कपड़ों में बाहर आई 3 साल की मासूम
10 सितंबर को पुनर्वास बस्ती में माया शर्मा और उनकी बेटी रानू खून से लथपथ मिली थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। जांच आगे बढ़ी तो CCTV फुटेज में वारदात से पहले की रेकी सामने आई। घायल बेटी से मिली जानकारी को पुलिस ने CCTV और दूसरे तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों से मिलाया। इसके बाद पुलिस ने दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
READ MORE: पूर्व पार्षद की चप्पलों से पिटाई: महिलाओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप, जमकर की धुनाई
पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सोने की चेन के टुकड़े, दो मोबाइल, चाकू और वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



