यमन के हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी थी कि सऊदी की हालिया कार्रवाइयों का जवाब जरूर दिया जाएगा. हूती विद्रोहियों ने अपना वादा निभाते हुए शनिवार को सऊदी अरब के जजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. यह रिफाइनरी सऊदी अरब की पांचवीं सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी माना जाता है. सऊदी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और अलर्ट जारी किया गया है.
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोही, दोनों ने एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. हमला ऐसे समय हुआ है जब सऊदी अरब ने हाल ही में यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए थे.
मिडिल ईस्ट युद्ध बीच यमन के हूती समूह ने सऊदी अरब पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला करते हुए सऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक शहर जिजान (Jizan) को निशाना बनाया है, जिसके जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं. हमले में जिजान स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) पर हमला किया गया है. जिसके कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है.
इस रिफाइनरी की क्षमता प्रतिदिन करीब 4 लाख बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस करने की है, और यह सऊदी अरब के ऊर्जा और तेल निर्यात नेटवर्क का अहम हिस्सा है.
हूती विद्रोहियों ने साफ करते हुए कहा कि घेराबंदी का जवाब घेराबंदी, बंदरगाह का जवाब बंदरगाह और तनाव बढ़ाने का जवाब तनाव बढ़ाकर दिया जाएगा. इस हमले को हूतियों ने जवाबी कारवाई बताते हुए सऊदी के एनर्जी एन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने का दावा किया है.
सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि शनिवार तड़के दोनों शहरों में कई बार अलर्ट बजाए गए, लेकिन सऊदी सरकार ने इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की. यह कदम यमन पर सऊदी अरब की नाकेबंदी और यमन की राजधानी सना के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाल ही में हुए हमले के जवाब में उठाया जा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


