Delhi Water Resources Department Corruption: एक बार फिर आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP)ने दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) के विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने दिल्ली के जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने जल संसाधन विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि टेंडर निकलने से पहले ही कंपनी ने काम शुरू कर दिया। जब टेंडर निकाल ही नहीं तो कोई कंपनी कैसे काम शुरू कर सकता है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए पहले से ही तय है कि टेंडर किसको जाना है।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है> इसे एक बड़ा भ्रष्टाचार बताते हुए विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा है। उन्होंने वर्मा के विभाग और ठेकेदारों के बीच सेटिंग चलने का बड़ा आरोप लगाया है।
सौरभ भारद्वाज वीडियो में कालिंदी कुंज पर स्थित एक घाट पर रखी सफेद टंकियां दिखाते हुए कहते हैं कि इसमें ‘डिफॉमर स्टॉक’ भरा हुआ है, जो कि यमुना के झाग को हटाने के काम आता है। इसके साथ ही उन्होंने इस दवा को यमुना के पानी पर छिड़कने के लिए वहां रखी कुछ मोटरें भी दिखाईं और बताया कि इन्हें बोट्स के ऊपर लगाकर इनसे दवा का छिड़काव किया जाता है। आगे उन्होंने बताया कि ये सारा सेटअप ‘आइकन इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी’ नामक ठेकेदार का है और फिर वे कहते हैं कि ‘मगर कमाल की बात है अभी तक डिफॉमिंग के काम का ठेका नहीं छूटा है, अभी टेंडर ओपन ही नहीं हुआ है। तो जब टेंडर ही ओपन नहीं हुआ है तो इस आइकन को कैसे पता है कि ठेका उसी को मिलेगा।
ठेकेदारों के साथ प्रवेश वर्मा के विभाग की सेटिंग चल रही
सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि ठेकेदारों के साथ प्रवेश वर्मा के विभाग की सेटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि हमने जब इस बारे में आइकन के आदमी से बात की तो उन्होंने बोला कि दिल्ली जल बोर्ड में इंजीनियर हैं कोई। उन्होंने कहा कि तुम यहां पर आकर काम शुरू कर लो। इसके आगे उन्होंने कहा कि मतलब दिल्ली जब बोर्ड जो कि प्रवेश वर्मा का विभाग है, उसकी सेटिंग चल रही है ठेकेदारों के साथ। ठेके खुलना तो सिर्फ एक फॉर्मालिटी है।
प्रवेश वर्मा के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे सौरभ
बता दें कि प्रवेश वर्मा और सौरभ भारद्वाज की राजनीति दुश्मनी जगजाहिर है। लोगों एक दूसरे पर लगातार हमला करते आए हैं। इससे पहले सौरभ भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा के ही मंत्रालय PWD में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सौरभ ने कहा कि जिस तरीके से जनकपुरी में उनका विभाग PWD भ्रष्टाचार करते हुए खुलेआम पकड़ा गया था। अब दूसरी बार उनका दूसरा विभाग, दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार करते हुए पकड़ा गया है। हम चाहते हैं प्रवेश वर्मा जी इसके बारे में जवाब दें, अपनी सफाई दें।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

