चंडीगढ़। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर अहम खबर सामने आई है। उनके द्वारा पुलिस के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में धार्मिक सजा सुनाई गई है। खबर है कि बुधवार को वह चंडीगढ़ में एससी आयोग के समक्ष पेश हुए, जहां आयोग ने उनका पक्ष सुनने के बाद फैसला सुनाया।
आयोग ने मामले की सुनवाई के दौरान रवनीत बिट्टू को चार अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेकने के निर्देश दिए हैं। आयोग का मानना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों को अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए और किसी भी वर्ग या संस्था की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों से बचना चाहिए।
पुलिस को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
बताया जा रहा है कि यह मामला पुलिस कर्मियों को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिस पर शिकायत दर्ज होने के बाद एससी आयोग ने संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान बिट्टू ने आयोग के सामने अपना पक्ष रखा, जिसके बाद आयोग ने यह फैसला सुनाया।
आयोग के इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, इस बारे में रवनीत बिट्टू की ओर से आयोग के निर्देशों का पालन करने की बात कही जा रही है।
- शारदीय नवरात्रि: तंत्र-मंत्र और बुरी नजर का डर हो तो नवरात्रि के किसी भी दिन इन दो देवियों के स्मरण से दूर होगी बाधा…
- अयोध्या में दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे और मूर्तियों के लिए नियम तय
- सुनसान मकान से युवक का शव बरामद, चेहरा क्षत-विक्षत, नशे की सिरिंज मौके पर बरामद
- वेस्टइंडीज के खिलाफ 79 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव के 2 बड़े रिकॉर्ड पर भी नजर
- ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती, मां ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

