सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरफरी में पदस्थ बाबू गजेंद्र सिंह का शव जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय गजेंद्र सिंह, जो सीधी जिले के अतरैला गांव के निवासी थे, वर्ष 2014 से हरफरी विद्यालय में कार्यरत थे।
READ MORE: कलेक्टर जनसुनवाई में युवक ने लगाई ‘इच्छा मृत्यु’ की गुहार, बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा पर गाली-गलौच और दबाव का आरोप
बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले उन्होंने अपनी मां के मोबाइल पर संदेश भेजा था कि “मुझे लोग मार डालेंगे।” इसके अगले ही दिन उनका शव सौ कोहंडल जंगल में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
READ MORE: पार्किंग के नाम पर खुलेआम उगाही, ट्रक चालकों का फूटा गुस्सा, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक स्थिति का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

