कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी SADA के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शर्मा का एक पोस्टर काफी चर्चाओं में है। जिसमें वह कांग्रेस पार्टी का गमछा गले मे डाले दिखाइ दे रहे हैं। सिंधिया समर्थक अशोक शर्मा के इस पोस्टर बैनर पर कांग्रेस ने तंज कसा है।
दरअसल, हाल ही में कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाने वाले अशोक शर्मा की ताजपोशी SADA अध्यक्ष के रूप में हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्टर बैनर सियासी चर्चाओं में है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ उनका जो फोटो लगा है,उसमे वह कांग्रेस का गमछा गले मे डाले हुई दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि भाजपा से आने से पहले तीनो ही कांग्रेस में हुआ करते थे। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी सिंह ने उन पर तंज कस्ते हुए कहा कि अशोक शर्मा और उनके समर्थक भले ही भाजपा में चले गए लेकिन आज भी उनका दिल कांग्रेस के लिए धड़कता है, जिसका उदाहरण यह पोस्टर माना जा सकता है।
इसके साथ ही उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के सामने अपना आक्रोश भी इसके जरिए जाहिर किया है। क्योंकि उन्हें विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी SADA का अध्यक्ष बनाया गया, जो उनके कद के लायक नही था। ऐसे में उनके समर्थ कौन ने आईना दिखाने के लिए यह पोस्टर वायरल किया है।
वहीं इस मामले पर नवनियुक्त SADA अध्यक्ष अशोक शर्मा का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि पोस्टर कैसा है, कब वायरल हुआ है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नही है। कोई अगर इसे जानबूझकर वायरल कर रहा है तो उसका ईमान उसके साथ है, मैं सिर्फ काम करना जानता हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह सभी के साथ मिलकर मजबूती से निभाएंगे।
ग्वालियर का विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण जो पूरी तरह से आज बंजर हो चुका है उसे फिर से मजबूत किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर इस क्षेत्र में कई बड़े उद्योग के साथ ही अन्य संस्थान और उपक्रम स्थापित करने के लिए तेजी से काम किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

