राजनांदगांव। संस्कारधानी स्थित स्वशासी दिग्विजय महाविद्यालय समेत जिले के अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिले के ग्रामीण इलाकों में शासकीय महाविद्यालयों में सीटों की संख्या कम होने की वजह से विद्यार्थी जिला मुख्यालय में संचालित होने वाले महाविद्यालयों में ही प्रवेश लेने के लिए चक्कर काटते रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय रायगढ़ और जशपुर दौरे पर… AIIMS में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का विशेष कार्यक्रम… पेपर लीक मामले में कांग्रेस की प्रेस वार्ता… पढ़ें और भी खबरें

जिले के अंतर्गत आने वाले डोंगरगांव, घुमका, डोंगरगढ़, छुरिया, एलबी नगर, ठेलकाडीह, सोमनी, आमाटोला सहित अन्य बड़े ग्रामीण अंचलों में अधिक से अधिक महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन बी काम, बीएससी, बीसीए, बीए, सहित अन्य पाठ्यक्रमों में सीट कम होने के कारण महाविद्यालय में शुरुआती दिनों में ही प्रवेश के लिए मारामारी की स्थिति दिख रही है.

narayana

ऐसे में विद्यार्थी राजनांदगांव जिला मुख्यालय में संचालित होने वाले शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, कमला देवी महिला महाविद्यालय तथा स्वशासीय दिग्विजय महाविद्यालय एवं जिला मुख्यालय में संचालित होने वाले अन्य चार निजी महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भर रहे हैं.

शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाविद्यालयों में दाखिला देने के लिए पहली सूची का प्रकाशन 6 जुलाई को कराया जाएगा. बात करें जिले के एकमात्र स्वशासी दिग्विजय महाविद्यालय की तो दाखिला देने के लिए 20 जून तक आवेदन लिए जा रहे हैं. 24 जून के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. पहली सूची का प्रकाशन 23 और 24 जून को करने की तैयारी की गई है.

सीटों की स्थिति

स्वशासी दिग्विजय महाविद्यालय में बी काम में 500 सीट बताई जा रही है. बीएससी मैथ्स में 300 तथा बायो में 500 सीट की उपलब्धता है. इसी प्रकार से बीए में 550 सीट की व्यवस्था की गई है. बीसीए में 60 सीट उपलब्ध है, जिसमें विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m