शब्बीर अहमद, भोपाल/सीहोर। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सीहोर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जिले की चार प्रमुख दूध और पनीर फैक्ट्रियों पर अचानक छापा मारकर 6 प्रकार के सैंपल लिए हैं। कार्रवाई के दौरान एक फैक्ट्री में खतरनाक नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल पकड़ा गया है वहीं दूसरी जगह भारी मात्रा में दूध का अवैध भंडारण मिला है।

ये भी पढ़ें: एंबुलेंस का इंतजार… तड़पता रहा घायल युवक! बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे लोग, खंडवा में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

4 फैक्ट्रियों का निरीक्षण, 6 सैंपल लैब भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीहोर स्थित चार प्रमुख डेयरी इकाइयों शुद्धम मिल्क प्रोडक्ट्स, अल्फा प्रोटीन मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, हम्बल काउ मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड और कोलीपुरा स्थित मिलकी वे मिल्क डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग फैक्ट्रियों से पनीर, दूध, मावा और दही के सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

जिलेटिन का इस्तेमाल और 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक मिला

जांच के दौरान अल्फा प्रोटीन मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड में अमानक और सेहत के लिए हानिकारक नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन इस्तेमाल करना पाया गया। इसके अलावा हम्बल काउ मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड में बिना पर्याप्त दस्तावेजों के लगभग 10,000 लीटर दूध का अवैध भंडारण मिला है, जिसकी विभाग द्वारा अलग से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘जिस घर में बीता बचपन, जहां खेले-कूदे… आखिर क्यों उसी जन्मस्थान पर CM मोहन यादव ने चलाई गैंती?’

वहीं शुद्धम मिल्क प्रोडक्ट्स से पनीर का 1 सैंपल और मिलकी वे मिल्क डेयरी से पनीर, मावा एवं दही के 3 सैंपल लिए गए हैं। खाद्य अधिकारियों का कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m