इमरान खान, खंडवा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मूंदी थाना क्षेत्र के बीड़ गांव में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: गोरकर परिवार दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटरः पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक कुलदीप रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना देकर मदद मांगी।

1 घंटे का इंतजार, फिर बाइक बनी सहारा

बताया जा रहा है कि लोगों ने करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने इंतजार करने के बजाय घायल कुलदीप को मोटरसाइकिल पर बैठाया और जिला अस्पताल खण्डवा लेकर पहुंचे।

हालत खतरे से बाहर

जिला अस्पताल में घायल को समय पर उपचार मिलने के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल कुलदीप खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ में 2 महीने की सैलरी मांगना पड़ा महंगा! होटल संचालक ने पूर्व कर्मचारी पर ही दर्ज करा दिया हरिजन एक्ट

एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल

हालांकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की बात सामने आने के बाद एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुर्घटना जैसे गंभीर मामलों में एंबुलेंस की तत्काल उपलब्धता बेहद जरूरी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m