अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में माता-पिता से मारपीट करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि उसके सगे छोटे भाई ने ही धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। आरोपी इतना शातिर था कि उसने सबूत मिटाने के लिए कमरे की पुताई तक कर दी थी। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…
शराब और मारपीट बनी काल
पुलिस के अनुसार, मृतक अंकुश परमार शराब का आदी था। शादी नहीं होने की वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था और अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट करता था। बीते दिन भी वह नशे में विवाद कर रहा था, तभी छोटे भाई देवेंद्र उर्फ गोलू (32) ने आव देखा न ताव और अंकुश पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़ें: साबुन लेने निकली नाबालिग का अपहरण, दो दिन तक कमरे में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म; घरवालों को नहीं थी कोई खबर
जेल में सीखी थी ‘क्राइम क्लीनिंग’ की ट्रिक
आरोपी देवेंद्र पहले भी धारा 376 के मामले में 6 महीने जेल काट चुका है। जेल के अनुभव का इस्तेमाल उसने सबूत मिटाने में किया।
चूने से पुताई, हथियार जमीन में गाड़ा और कपड़े जलाए
जिस कमरे में कत्ल किया, वहां खून के निशान मिटाने के लिए उसने दीवारों को चूने से पोत दिया। इतना ही नहीं हत्या में इस्तेमाल हथियार घर के पीछे जमीन में दफन कर दिया। वारदात के समय पहने कपड़े और पुताई के दौरान इस्तेमाल कपड़ों को जलाकर राख कर दिया।
ये भी पढ़ें: युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के खातिर पिया जहर, अस्पताल की पांचवी मंजिल पर चढ़कर दी कूदने की धमकी
सड़क किनारे फेंकी बॉडी, ऐसे पकड़ाया आरोपी
इसके बाद रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव को घर से 2 किमी दूर सड़क पर फेंक दिया, ताकि मामला एक्सीडेंट या अज्ञात हमला लगे। वहीं एसपी के निर्देश पर मामले में गठित टीम ने जब बारीकी से तफ्तीश की, तो घर की संदिग्ध स्थिति और देवेंद्र के बयानों में विरोधाभास मिला। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

