अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश के इछावर में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला इछावर थाना क्षेत्र का है।
घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम रूपडी निवासी रामनारायण (21) बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामनारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: इछावर में भीषण अग्निकांड: गोधन दलिया और नमकीन फैक्ट्री खाक-लाखों का नुकसान, 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी खाकी
राहगीरों की सूचना पर इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच में लिया। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज के जरिए टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

