अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में दर्शन और आस्था के साथ पहुंची एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिसर में विश्राम के दौरान महिला को साइलेंट हार्ट अटैक आया, जिससे पूरे धाम परिसर में हड़कंप मच गया। इस दुखद घटना के बाद एक बार फिर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेमिका को पाने मासूमों को जिंदा कुएं में फेंका! छतरपुर में 2 भाइयों की खौफनाक हत्या से सनसनी

विश्राम के दौरान आया साइलेंट अटैक, इलाज मिलने से पहले ही टूटीं सांसें

महाराष्ट्र के नागपुर से कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचीं 75 वर्षीया बुजुर्ग महिला कौशल बाई कवड़े अपने परिवार के साथ धाम में पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, कौशल बाई धाम परिसर में आराम कर रही थीं, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते या उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या एम्बुलेंस तक ले जाया पाता, साइलेंट हार्ट अटैक के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब तक डॉक्टरी सहायता की स्थिति बनती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, एम्बुलेंस के लिए भटकते नजर आए परिजन

घटना के बाद साथ आए परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। धाम परिसर में ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद बदहवास परिजन महिला के शव को वापस अपने गृह नगर नागपुर ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था करते नजर आए। स्थानीय पुलिस व अस्पताल प्रशासन द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

कुबेरेश्वर धाम में स्वास्थ्य और आपातकालीन सुविधाओं पर उठे बड़े सवाल

कुबेरेश्वर धाम में रोजाना देश भर से हजारों-लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में इस हादसे ने प्रशासन और आयोजकों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है:

आपातकालीन चिकित्सा का अभाव: अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौके पर तुरंत एम्बुलेंस या आपातकालीन डॉक्टरी सहायता न मिल पाना बेहद चिंताजनक है।

भीड़ प्रबंधन में लापरवाही: लाखों की भीड़ के बीच त्वरित मेडिकल रिस्पांस टीम (MRT) की अनुपस्थिति से श्रद्धालुओं की जान जोखिम में पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: रीवा पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे CM मोहन! अफसरों को दी हिदायत- ‘राहत कार्य में न हो कोई ढिलाई’

बार-बार दोहराए जा रहे हादसे: आए दिन हो रही ऐसी अप्रिय घटनाओं के बावजूद धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुक्त चिकित्सा व्यवस्था का न होना चिंता का विषय बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m