पवन राय, मंडला। जिले के कुंभ क्षेत्र में युवक-युवती का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पेड़ पर युवक का शव और करीब 100 मीटर दूरी पर युवती की लाश झाड़ियों में पाई गई। दोनों मृतक महाराजपुर के बताए जा रहे है। युवती के परिजनों ने थाने में अपहरण की और युवक की भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट के बाद पुलिस युवक युवती की पतासाजी में जुटी थी। सूचना मिली की युवक युवती की लाश कुंभ क्षेत्र में दिखाई दे रही है। पुलिस मौके पर पहुंची दोनों की शिनाख्त कर परिवार को घटनास्थल बुलवाया और पहचान की। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।

30 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल, चंद्र अर्पित कर ड्राईफ्रूट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार,

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग

इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। बहरहाल पुलिस अधीक्षक रजत सकलेजा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मर्ग कायम कर मामले की जांच की बात कही है।

मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम: मार्च का दूसरा स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम सक्रिय, 2 अप्रैल तक बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी; 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m