अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। हरदा जिले के ग्राम गहाल में 5 वर्षीय बच्चे का शव घर के पीछे बने कमरे में जमीन के अंदर दबा मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में बच्चे के चाचा पिंटू अखंडे पर हत्या का संदेह जताया गया है। पुलिस ने सूचना के बाद जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: मंदसौर में दो भाइयों का खूनी तांडव! घर में घुसकर युवक और उसके माता-पिता पर तलवार से हमला
सूचनाकर्ता मुकेश पिता सुरेश अखंडे, उम्र 35 वर्ष, निवासी गहाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रमेश अपनी पत्नी उर्मिला के हत्या के मामले में जेल में बंद है। रमेश के दोनों बच्चे राज (5) और नंदनी (2) को छोटा भाई पिंटू अपने साथ रख रहा था। करीब 20 दिन पहले मुकेश दोनों बच्चों को बालागांव मजदूरी के लिए अपने साथ ले गया था। आरोप है कि पिंटू वहां पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए दोनों बच्चों को अपने साथ गहाल ले आया।
READ MORE: भिंड सड़क हादसे पर जयवर्धन सिंह का सरकार पर हमला, बोले- सड़क चौड़ीकरण पर रोक क्यों?
16 अगस्त को मुकेश को राज के दिखाई नहीं देने की सूचना मिली। घर के आसपास तलाश करने पर पीछे के कमरे से दुर्गंध आई। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो मिट्टी खुदी हुई दिखाई दी। मिट्टी हटाने पर बच्चे का पैर नजर आया। मुकेश ने पिंटू से राज के बारे में पूछा तो वह अलग-अलग बातें बताने लगा। आसपास के लोगों ने पिंटू पर दोनों बच्चों से मारपीट करने की बात भी बताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


