मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. बोरीवली वेस्ट में गोराई-मनोरी कोस्ट पर पिछले चार महीनों से फंसे एक बड़े जहाज से 4 शव मिले हैं. अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि चोरी के इरादे से जहाज में घुसे इन युवकों की मौत जहरीली गैस के लीक होने या ऑक्सीजन की कमी से हुई. पुलिस को शक है कि कॉपर चोरी के दौरान पाइप काटते उनकी जान चली गई. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी.

पुलिस के मुताबिक चोरों ने इससे पहले भी दो बार जहाज को निशाना बनाया था. एक बार उन्होंने जहाज से 2.5 लाख और दूसरी बार 5 लाख रुपये का सामान चुराया था. 

मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित गोराई-मनोरी समुद्रकिनारे पर पिछले करीब चार महीनों से फंसे एक बड़े जहाज में चार लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. मुंबई के बोरीवली वेस्ट में गोराई-मनोरी तट पर पिछले चार महीनों से फंसे एक बड़े जहाज पर चार लोगों की रहस्यमयी तरीके से दम घुटने से मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, करीब चार महीने पहले यह जहाज मनोरी समुद्रकिनारे पर आकर फंस गया था. जहाज के मालिक के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है और बताया जा रहा है कि वह फिलहाल फरार है.

जानकारी के मुताबिक, 8 लोगों का एक गैंग में से चोरी के मकसद से 7 लोग जहाज के अंदर गया. एक बाहर ही स्पीडबोट पर रखवाली करता रहा. उनमें से चार लोग जहाज के निचले हिस्से में लगे लोहे के पाइप को काटने गए थे. शुरुआती अंदाज़ा है कि वहां गए चारों लोगों की अचानक जहाज के बंद हिस्से में ज़हरीली गैस के लीक होने से दम घुटने से मौत हो गई.

जहाज पर पहले भी चोरी की दो घटनाएं होने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद तीसरी बार की चोरी में यह घटना घटी. जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों की दम घुटने से मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है. जहाज के अंदर फंसे चारों लोगों के शव को नौसेना की मदद से बाहर निकाला गया वहीं, जहाज के आसपास मौजूद अन्य संदिग्धों में से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m