Bihar Crime: राजधानी पटना के मिलर स्कूल मैदान में एक अज्ञात दिव्यांग युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना के संबंध में लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक युवक के मुंह से झाग जैसा निकल रहा है, जिसे देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी नशीले पर्दाथ का सेवन कर खुदकुशी किया होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर कुछ जरूरी सबूत एकत्र किया है, जो जांच में आगे चलकर काफी काम आ सकते हैं।
मृतक युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक कौन है? किस परिस्थितियों में वह यहां तक पहुंचा? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। युवक के मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मिलर स्कूल मैदान में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके के लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- चीखती रही युवती, प्रेमी का नहीं पसीजा दिल, सड़क पर चलती बाइक से घसीटा


