अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में खड़ी एक होंडा बाइक को एक शातिर नकाबपोश चोर ने पार कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

READ MORE: जैन मंदिर में दुस्साहस ! अष्टधातु की 3 मूर्तियां और दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 3 चोर

फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने गाड़ी चुराने से पहले बकायदा पूरे परिसर की रेकी की। मौका पाते ही उसने बाइक का लॉक खोला और कथित चोर गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से वाहन के चोरी होने से लोग हैरान है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठ गए हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m