चंकी बाजेपीय, इंदौर। चोरों के द्वारा सूने मकान के साथ ही धार्मिक स्थल ऑन को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा और इसी के तहत ग्रामीण थाना क्षेत्र में चोरों ने जैन मंदिर में चोरी के वारदात करते हुए तीन अष्टधातु की प्रतिमा और दान पेटी चुराकर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना 16 सितंबर की रात 2 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच की

क्षिप्रा पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात लसूडिय़ा परमार स्थित सफारी पार्क जैन मंदिर में हुई। पुलिस ने फरियादी दिलीप जैन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना 16 सितंबर की रात 2 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच की है।

मध्यप्रदेश

कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायतः 8 बिंदुओं में लगे गंभीर आरोप

समाज में रोष व्याप्त

अज्ञात आरोपी मंदिर के साइड के छोटे गेट का ताला तोडक़र भीतर घुसे और मंदिर के अंदर से अष्टधातु से बनी भगवान महावीर,भगवान आदिनाथ और भगवान अरहनाथ की मूर्तियां और कांच की दान पेटी चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही समाजजन में रोष व्याप्त हो गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m